मुंगेली/ जिया खान/ब्यूरोचीफ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के न्यायाधानी बिलासपुर संभाग ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में महिला कानून के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि इस कानून की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाए जांच करने का हवाला देकर शिकायत को दबाने का खेल खेल रही है और महिलाओं की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने से पुरुषों का जीना हराम हो गया है। बिलासपुर संभाग के एक जिले में महिला कानून की आड़ में बीते 10-12 वर्षों से एक प्रतिष्ठित व्यक्ति और उसका परिवार डर के छाये में जीवन जीने मजबूर हो चुके हैं और महिला द्वारा अनावश्यक रूप से झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी देते हुए अपना महीने भर का खर्चा पानी लेने के बाद भी महिला द्वारा पुरुष और उसके परिवार का चरित्र हनन करने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन भी महिला कानून की एकतरफा कार्रवाई के कारण महिला की सुनवाई करने में आगे आ रहे हैं जो चिंता जनक बात है। बिलासपुर संभाग के एक जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ ही रेंज के आईजी को पीड़ित युवक द्वारा लगातार शिकायत करते आ रहे हैं कि एक महिला जो जान पहचान के है और उन्हें जरुरत पड़ने पर दस – बीस हजार रुपए उधार में देने के बाद महिला कानून की रौब दिखाते हुए महिला द्वारा अपने सरकारी दस्तावेजों में अपने पति,पिता का नाम न लिखाकर पीड़ित युवक का नाम अंकित कराकर उसे पति बताकर दुनिया भर में बदनाम कर चुकी है बल्कि किसी महीने देर में खर्चा पानी देने पर सीधे पुलिस थाना पहुंच कर युवक के खिलाफ दैहिक शौषण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं तो हाल में इस पूरे मामले की शिकायत एक बार फिर पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक,रेंज के आईजी से की , जिसके बाद मामले की जांच करने सीएसपी को जिम्मा दिया है और इस बीच महिला द्वारा संबंधित पुलिस थाना पहुंच कर पीड़ित युवक के खिलाफ न केवल झूठे आरोप लगाकर उसका चरित्र हनन करने में उतारुं है बल्कि पीड़ित युवक के रिश्ते नाते के पास पहुंच कर खुद को युवक का पत्नी बताने में लगे रहती है और दो- तीन महिने में पुलिस थाना पहुंचकर पीड़ित युवक की छवि को धूमिल करते हुए चरित्र हनन का काम कर रही है। जबकि उक्त महिला को पीड़ित युवक अपने मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को देखते हुए बीते 10-12 साल से हर महीने 10 से 15 हजार रुपए देने के अलावा ईलाज पानी, घरेलू सामान भी खरीद कर देने में लगे हुए हैं , इसके बावजूद पीड़ित युवक की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। वहीं इस पूरे मामले की जांच सीएसपी द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद भी संबंधित पुलिस थाना को सूचित करने के बाद भी संबंधित थाना के कर्मचारी युवक को परेशान करने में लगे हुए हैं। बहरहाल इस पूरे मामले की विस्तृत खबर सर्वव्यापी अपने आगामी अंकों में प्रकाशित करेंगी।——–//——– पीड़ित युवक कर सकता खुदकुशी वहीं पीड़ित युवक ने कहा कि वह उक्त महिला के रवैए से पूरी तरह से तंग आ चुका है और कभी भी खुदकुशी कर सकता है। जिसका सम्पूर्ण जिम्मेदारी उक्त महिला होगी,यह पीड़ित युवक ने अपने शिकायत में कही है और इससे पहले भी खुदकुशी करने की कोशिश कर चुका है।