जनपद पंचायत स्थायी सदस्यों एवं सभापतियों का निर्वाचन 16 एवं 22 अप्रैल को।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 47 तथा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्थायी समितियां नियम 1994 के नियम 6 में प्रदत्त शक्तियों के तहत जनपद पंचायत कोटा, बिल्हा एवं तखतपुर के स्थायी समिति के सदस्यों एवं सभापतियों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न होगी। जिसमें जनपद पंचायत कोटा में 16 अप्रैल को सवेरे 11 बजे से जनपद पंचायत कोटा के सभा कक्ष में कोटा अनुविभागीय अधिकारी एस.एस. दुबे पीठासीन अधिकारी एवं सीईओ युवराज सिन्हा सहायक पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न होगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत बिल्हा में 16 अप्रैल को सवेरे 11 बजे से जनपद पंचायत बिल्हा के सभा कक्ष में बिल्हा अनुविभागीय अधिकारी बजरंग सिंह वर्मा पीठासीन अधिकारी एवं सीईओ एस.एस. पोयाम सहायक पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न होगी। जनपद पंचायत तखतपुर में 22 अप्रैल को सवेरे 11 बजे से जनपद पंचायत सभा कक्ष में अनुविभागीय तखतपुरअधिकारी शिवकुमार कंवर पीठासीन अधिकारी एवं सीईओ सत्यव्रत तिवारी सहायक पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!