सरायपाली /विकास नंद /सर्वव्यापी

सरायपाली नगर के बस स्टैंड में यात्रियों और राहगीरों के लिए ना तो पीने के लिए पानी है और ना ही बस के इंतजार में बैठने के लिए छांव,व प्रतिक्षालय आपको बता दें की यह पुरा मामला सरायपाली बस स्टैंड का है, जहां पर यात्री और राहगीरों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है, बस स्टैंड में पीने के पानी के लिए जल ATM बना तो हैं मगर पानी नहीं है, वहीं बात करें यात्रियों की बैठने के लिए यात्री प्रतीक्षालय का, वो भी बना है मगर एक शोपीस बनकर रह गया है।जी हां ये शहर के बस स्टैंड का जहां वर्तमान में नगर में बीजेपी का कब्जा है और डबल नहीं ट्रीपल इंजन की सरकार है फिर भी इन महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए आमजन तरस रहे हैं वहीं इस पुरे मामले को लेकर हमारे आज सरायपाली बस स्टैंड का निरीक्षण किया, यहां तक बस स्टैंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय और जल ATM एक कबाड़ बनकर रह गया है, बस स्टैंड में बने यात्री प्रतीक्षालय में लोग आराम करने के बजाय अपने मोटर साइकिल को पार्किंग करते क्योंकि वहां पर गंदगी भरा पड़ा है, आप इन तस्वीरों में साफ तौर से देख सकते हैं की सरायपाली बस स्टैंड का हाल बद् से बद्तर दिखाई दे रहा है। वहीं नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आश्वास्त किया कि कल बस स्टैंड पर सफाई हो जाएगी और पेयजल के लिए 15 अप्रैल तक व्यवस्था कर दिया जाएगा