वर्धा/ बिलासपुर । तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी /
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:00 बजे से गालिब सभागार में परिसंवाद का आयोजन किया जाएगा।परिसंवाद में वक्तागण अपने विचार रखेंगे। संस्कृति विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. दिगम्बर तंगलवाडबाबासाहेब आंबेडकर के सामाजिक विचार पर संबोधित करेंगे।प्रदर्शनकारी कला विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सतीश पावड़े महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर की कला दृष्टि पर तथा डॉ. भदंत आनंद कौसल्यायन बौद्ध अध्ययन केंद्र के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरजीत कुमार सिंह भारतीय संविधान में अंतर्निहित लोक कल्याणकारी राज्य की भूमिका और आंबेडकर विषय पर अपने विचार रखेंगे। मराठी साहित्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप सपकाळेडॉ बाबासाहेब आंबेडकर का साहित्य चिंतन विषय पर तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सिदो कान्हू मुर्मु दलित एवं जनजातीय अध्ययन केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ. बालाजी चिरडेडॉ. आंबेडकर कृत ‘पाकिस्तान’ ग्रंथ का परिचय विषय पर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के निवेदक कुलसचिव प्रो आनन्द पाटील होंगे तथा संयोजक डॉ. बालाजी चिरडे व सह संयोजक बी एस मिरगे होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है।