हनुमंत सेवा समिति द्वारा ध्वज और दीये का घर- घर वितरण … हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से दीपउत्सव की तरह मनानें की अपील।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/ करगीरोड/

कोटा – प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 12 अप्रैल 2025 शनिवार को बडे़ ही धूमधाम से मनानें हनुमान भक्त जोरों से इस पुनीत कार्य में लगे हुए है हनुमंत सेवा समिति के सदस्य नगर में ध्वज और दीये का वितरण घर घर जाकर कर रहे है lहनुमान जन्मोत्सव पर हनुमंत सेवा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से इस पुनीत कार्य में लगी हुई है नगरवासी इनके कार्यों की सराहना भी करते है हनुमान जन्मोत्सव दीपउत्सव की तरह मनानें तैयारियां चल रही है हर घर व प्रतिष्ठानों में ध्वज और पांच दीये का वितरण कियाय जा रहा है lहनुमंत सेवा समिति के सदस्य संजय तुलस्यान और सूरज गुप्ता नें बताया कि हनुमान जन्मोत्सवदीपउत्सव की तरह मनाने पूरे नगर में पाच दीये और ध्वज का वितरण घर घर जाकर कर रहे है l सभी हनुमान भक्त ध्वज अपने घर व प्रतिष्ठान में लगाएं और 12 अप्रैल शनिवार को शाम सात बजे पांच दीप अवश्य जलाएं और इस पर्व को दीपउत्सव की तरह मनाएं और सुबह से ही हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना कर चोला चढाकर हनुमान चलीसा का पाठ एवं गुड चने एवं फलों का भोग लगाकर कर विशेष कृपा प्राप्त करें lइस पुनीत कार्य में हनुमंत सेवा समित के सदस्य डा.छेदीलाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामनारायण तिवारी, संजय तुलस्यान, सूरज गुप्ता, हेमंत शर्मा, श्याम गुप्ता, चेतेश सोलंकी , ऋषि ठाकुर, संतोष श्रीवास शिवतराई,विनय गुप्ता बिन्नी कुलदीप शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, संजय सोनी, मोहन वैष्णव विक्की बानी प्रहलाद अग्रवाल एवं सभी सदस्य सेवा में लगे हुए है l


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!