जहां से नौकरी की शुरुआत वहीं से रिटायर होंगे डीईओ नरेन्द्र चंद्रा, 38 साल की नौकरी में नहीं लगा कोई दाग़।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

किसी के लिए बड़े ही खुशी की बात होती है कि जो व्यक्ति जिस जगह से अपनी कार्य की शुरुआत करें और उसी जगह से सेवानिवृत्त हो तो यह एक बड़ा संजोग माना जाता है। इसी कड़ी में 38 साल छह महीने की शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद से नौकरी की शुरुआत करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार चंद्रा रिटायर होने जा रहे हैं। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत कांग्रेस सरकार में बने सक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार चंद्रा इसी माह 30 अप्रैल को रिटायर होने जा रहे हैं, जो 1986 को जिले के ग्राम कोटमी के स्कूल में व्याख्याता के पद पर प्रथम नियुक्ति कर आज तीन जगह मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही और सक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी के रुप कुल 5 वर्ष डीईओ के रुप में कार्य करके सक्ति जिले से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

वहीं डीईओ नरेन्द्र कुमार चंद्रा ने सर्वव्यापी से चर्चा कर बताया कि वह 14 साल व्याख्याता, प्राचार्य 4 साल छह महीने,8 वर्ष बिल्हा, कोटा, में खंड शिक्षा अधिकारी, 7 साल जिला शिक्षा विभाग बिलासपुर में सहायक संचालक के रुप में सेवाएं दिए हैं और दो बार जिला शिक्षा अधिकारी के रुप में सक्ति जिले में दिनांक 16 सितंबर 2015 से 19 अक्टूबर 2016 तक फिर वर्तमान में 14 मार्च 2024 से 30 अप्रैल 2025 सेवानिवृत्त तक सक्ति में सेवाएं देंगे। कुल 38 साल छह महीने की सरकारी नौकरी में बेदाग, स्वच्छ छवि के रुप में नरेंद्र कुमार चंद्रा ने शासकीय कार्य करके एक कीर्तिमान स्थापित चलने जा रहे हैं। इन्होंने कहा कि खुशी की बात है शासकीय सेवा कार्य काल में उन पर किसी तरह का आरोप नहीं लगे हुए हैं और इस माह के 30 अप्रैल को रिटायर होने जा रहे हैं। इन्होंने आज के युवा अधिकारियों से कहा है कि शासकीय नौकरी में आज के युग में आरोप प्रत्यारोप लगाना आम बात हो गई है। इसलिए सुरक्षित होकर और अपने शासकीय नौकरी में मिले दायित्व को पूरी ईमानदारी से करने होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है कि मैं जिस जगह से नौकरी की शुरुआत किया था आज वही से सेवानिवृत्त होने जा रहा हूं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!