पदम पुरस्कारों के लिए नामांकन 30 जून तक।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत वर्ष 2026 में पदम् विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं। नामांकन प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।

पद्म पुरस्कार देश का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य और शिक्षा, खेल चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट http://awards.gov.in पर उपलब्ध है।

पद्म पुरस्कारों हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट योग्य एवं पात्र व्यक्ति कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, सीपत रोड, सरकंडा, बिलासपुर एवं स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में नामांकन प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!