सरायपाली /विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगलों में भोजन और पानी की उपलब्धता नहीं होने के कारण वन्यजीव खाने और पानी की तलाश में शहरी क्षेत्रों में पहुंच रहें हैं ऐसा ही एक मामला आज सुबह सरायपाली शहर से लगे हुई ग्राम दर्राभांठा में स्थित 132 केवी विद्युत केन्द्र राजकीय पशु वनभैंसा विचरण करते हुए देखा गया जिसकी जानकारी सोशल मीडिया एवं व्हाट्स एप ग्रुपों के माध्यम से फोटो सहित जानकारी वायरल होने के बाद वन विभाग द्वारा खोजबीन की गई परंतु तब तक वनभैंसा वहां से और कहीं जा चुका था। गौरतलब है कि अभी वर्तमान में महुआ का सीजन भी चल रहा है जिसके चलते भी वनों में आगजनी होती है और शरारती तत्वों द्वारा भी वनों को आग के हवाले किया जा रहा है कारणवश हरा सोना कहें जाने वाले तेंदु पत्ता भी नष्ट हो रहें है इस तरह ग्रामीणों के लिए भी नुकसान हैं और वन्यजीव चारे व पानी की तलाश में शहरी क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहें हैं इस अव्यवस्था पर वन विभाग को गंभीरतापूर्वक विशेष ध्यान देंने की आवश्यकता है।