माउंटेन व्हीकल डी जे जप्त।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

18 अप्रैल दिन गुरुवार को स्थानीय आयोध्या नगर, महासमुंद में वाहन क्रमांक CG 04 PL2244 माडल DI, YODHA व्हीकल माउंटेड डीजे द्वारा समय 9 बजे रात्रि में सड़क मार्ग में डीजे बजाया जाना मौके पर पाया गया। उच्च आवृत्ति में डीजे बजाकर माननीय हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया जिसकी विडियोग्राफी भी की गई, उक्त वाहन को डीजे सहित जप्त किया गया। वाहन चालक के रूप में बलदाऊ साहू महासमुंद उपस्थित थे ।उक्त पंचनामा तैयार कर थाना के सुपुर्द किया गया।यह कारवाई अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा के निर्देश पर तहसीलदार मोहित अमिला द्वारा की गई।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा समय सीमा की बैठक में माननीय हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत माउंटेड व्हीकल डीजे प्रतिबंधित है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!