सुशासन तिहार का दिखने लगा असर …होने लगा समस्याओं समाधान।

Share Now

सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। इस अभियान के पहले चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन पर तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में रायपुर जिले के ग्राम सांकरा निवासी विकास मिश्रा ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्हें विश्वास था कि सुशासन तिहार के तहत उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई होगी। आवेदन प्राप्त होते ही परिवहन विभाग द्वारा मिश्रा से संपर्क किया गया। उन्हें विभागीय कार्यालय बुलाकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई और ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। सभी औपचारिकताओं के उपरांत उनका लर्निंग लाइसेंस जारी कर किया गया।

इसी प्रकार बिलासपुर जिले कोटा विकास खंड के मंगल सिंह

को ट्राईसाईकिल और महासमुंद जिले के पिथौरा विकास खंड के ग्राम जंघोरा के निवासी मनोहर सिंह को 24 घंटे के भीतर आयुष्मान कार्ड दिया गया इसी के लिए विकास मिश्रा सहित सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, हम नें सुशासन तिहार के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और मेरा लर्निंग लाइसेंस बनाया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!