सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/
सरायपाली से रायगढ़ नेशनल हाईवे 153 पर बैखौफ फ्लाई ऐश ढोंने वाले वाहन सड़क पर ही राखड़ गिरा कर चलते हैं जिससे आमजन और पर्यावरण दोनों पर खतरा बना रहता हैं और फ्लाई ऐश ढ़ोने वाले वाहनों के कारण इस नेशनल हाईवे के आसपास रहने वाले लगभग दर्जनों गांव नवागढ़ बोडेसरा जलपुर पाटसेंद्री नवरंगपुर बोंदा के ग्रामीण एवं आवागमन करने वाले लाखों लोग प्रतिदिन बुरी तरह प्रभावित हो रहें हैं जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने चक्का जाम करते हुए विभिन्न मांगों सहित फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराया जिसके चलते आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें खुली तथा लगातार मिडिया के माध्यम से फ़्लाई ऐश ढोने वाली ओव्हर लोड वाहनों की चेकिंग और कार्यवाही करने के लिए लगातार समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों द्वारा प्रमुखता से ख़बरों का प्रकाशन किया गया जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग हरकत में आयी और फ्लाई ऐश वाहनों की जांच कर राखड़ को सही ढंग से बिना सड़क पर गिराए परिवहन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है।