जिलाधिकारी का लाखों रुपए की पार्टी के साथ हो रहा राजधानी विदाई… पढ़े पूरी खबर।

Share Now

बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य में वरिष्ठ अफसरों की नवीन पदस्थापना के पहले मौजूदा पदस्थी स्थान पर अधिकारियों द्वारा विदाई देने की परंपरा पुरानी है लेकिन जब विदाई समारोह में लाखों रुपए खर्च करके पार्टी दी जाए तो निश्चित रूप से इसकी चर्चा हर तरफ होनी ही होनी है। इसी तरह इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक जिले में जिलाधिकारी का राजधानी स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन कल से शुरू हुआ है जो 25 अप्रैल तक होने जा रही है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के एक जिले के जिलाधिकारी का स्थानांतरण होने पर कल दिनांक 23 अप्रैल को पुलिस प्रशासन की ओर से एक आलिशान होटल में लाखों रुपए का पार्टी दिया गया है। अब राजस्व विभाग की ओर आगामी 25 अप्रैल को भी लाखों रुपए का पार्टी का आयोजन रखा गया है। जिसमें लगभग एक हजार कर्मचारी – अधिकारी उपस्थित रहेंगे और राजस्व अधिकारियों से बीस- बीस हजार रुपए वसूली करने के साथ ही एक उच्च अधिकारी द्वारा संबंधित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी वसूली अभियान तेज है। बताया जा रहा है कि इस विदाई समारोह में प्रति प्लेट का खाने की कीमत दो हजार रुपए रखी गई है। बताते चलें कि ऐसे भव्य विदाई समारोह के कारण एक वरिष्ठ अफसर को सरकार ने उसे निशाने पर लिया और भव्य विदाई समारोह को कैंसिल करना पड़ा लेकिन जिलाधिकारी के विदाई समारोह को लेकर विष्णु सरकार गंभीर क्यों नहीं है समझ से परे है। वहीं बताया जा रहा है कि अब यह जिलाधिकारी साल भर के भीतर संभाग आयुक्त बनने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। बहरहाल यह कौन जिलाधिकारी है,जिसके स्थानांतरण के बाद लगातार लाखों रुपए का विदाई समारोह आलिशान होटल में रखा जा रहा है,इसका खुलासा सर्वव्यापी जरुर करेंगी…!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!