बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आसपास दर्जनों भर कालोनियों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है और इसके आसपास भू-माफियाओं द्वारा सर्वसुविधायुक्त कालोनी निर्माण करने का वादा करके प्लांट बेचा जा रहा है और जमीन बिक्री करने के बाद भूमाफिया लापता हो रहे हैं। जिससे कालोनियों का सम्पूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। इसी तरह का हाल हाईकोर्ट से छतौना मार्ग पर स्थित ऊर्जा विहार कालोनी को दर्जन भर जमीन दलालों द्वारा प्लाटिंग करके जमीन बेचकर निकाल गये तो कुछ जमीन दलालों ने मकान बनाकर बेच रहे हैं और ऊर्जा विहार कालोनी का सम्पूर्ण विकास जैसे, सीसी रोड निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पक्की नाली, मंदिर , गार्डन निर्माण कार्य करने का वादा किए थे परंतु बड़े ही शर्म की बात है कि जिन जिन लोगों ने यहां प्लांट खरीदें है और अब खुद से मकान बनाकर निवास कर रहे हैं, वह सब ऊर्जा विहार में व्याप्त अंधेरे को दूर करने के लिए चंदा करके स्ट्रीट लाइट लगाए हैं और एक भाजपा नेता को इस कालोनी का मालिक है, समझकर उस पर उक्त निर्माण कार्य कराने पर दबाव बना रहे हैं। जबकि इस कालोनी में प्लांटिंग करके विभिन्न जमीन दलालों ने लोगों को बेचा है और लिखित में उक्त कार्यों को करने का वादा करने पर भी मौन साधे बैठे हुए। कालोनियों वासियों को चाहिए एक समिति गठन कर अब कालोनी विकास पर जोर देना चाहिए। वहीं इस कालोनी के एक निवासी ने कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंप कर ऊर्जा विहार कालोनी के विकास पंचायत स्तर पर करने की मांग की है। बहरहाल आज इस कालोनी वासी अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और अब खुद से चंदा कर कालोनी विकास की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।