सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकार की कलेक्टर ने की समीक्षा, कहा प्रतिदिन निराकारण का प्रतिशत बढ़ना चाहिए।

Share Now

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ श्रीनिवास सुमेर/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक प्राप्त मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा प्रतिदिन निराकारण का प्रतिशत बढ़ना चाहिए। उन्होंने मैदानी अमले को लगाकर सुशासन तिहार का तृतीय चरण 5 मई से शुरू होने से पूर्व शतप्रतिशत आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकारण के निर्देश दिए। उन्होंने अंतरविभागीय मांगों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषितज्ञ करने तथा समन्वय बनाकर कार्य करने कहा। बैठक में बताया गया कि 25 अप्रैल की स्थिति में विभागवार ऑनलाइन संधारित आवेदनों की संख्या 51 हजार 997 है। इनमें से 4523 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। निराकृत आवेदनों में विभिन्न मांगों से संबंधित 4420 और शिकायत से संबंधित 103 आवेदन शामिल है। बैठक में वन मंडला अधिकारी रौनक गोयल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर, एसडीएम मरवाही प्रफुल्ल रजक सहित विभिन्न विभागों के जिला, अनुभाग एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!