सेजेस मिडिल स्कूल तिफरा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का अभिनंदन समारोह।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिफरा में कार्यरत उच्च वर्ग शिक्षक प्रभा क्षत्रिय एवं योगेंद्र भोसले को उनकी शासकीय सेवा से सेवा निवृत होने पर शाला परिवार के द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।समारोह के मुख्य अतिथि सेजेस तिफरा के प्राचार्य डॉक्टर विश्वनाथ कश्यप जी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्याता रविकांत दुबे एवं जय कौशिक , संकुल समन्वयक सुनील पांडे, वरिष्ठ शिक्षक रंजीत बनर्जी, शाला समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं अतिथि शिक्षक कामेश्वर राव उपस्थित रहे। संस्था की प्रभारी सुधा दुबे द्वारा आभार व्यक्त और मंच संचालन निशा केशरवानी द्वारा किया गया।समारोह में शाला के सभी शिक्षिकाएं नीलिमा वर्मा , साधना जैन, बिंदु सेंड्री ,नीलिमा बग्गा, शुभ सेन शर्मा, मीरा आड़े , शहनाज बेगम, नितीलिका शर्मा , सपना पांडे एवं नीता साहू उपस्थित रहीं ।सभी ने दोनों शिक्षकों के संपूर्ण सेवाकाल और उपलब्धियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!