सक्ती /ब्यूरो
सक्ती जिले के मालखरौदा के एक ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि उससे परेशान पंचायत के पंच सरपंच उसकी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए और सचिव को बर्खास्त करने की मांग कर डाली,दरअसल पंचायत चुनाव को लगभग 2 महीने बीत चुके है मगर मालखरौदा के ग्राम पंचायत बड़े पाड़रमुडा के पूर्व सरपंच ने अभी तक नए सरपंच को प्रभार नहीं सौंपा है वहीं तत्कालीन सचिव हेमंत कर्ष का भी स्थानांतरण हो चुका मगर नए सचिव को प्रभार नहीं सौंप रहा है जिससे ग्राम पंचायत का कामकाज ठप्प हो गया है वहीं पंच सरपंच का कहना है कि सचिव हेमंत कर्ष ओर पूर्व सरपंच ने मिलकर पंचायत में बड़े बड़े घोटाले किए है इसी के डर से वो पंचायत के दस्तावेज और प्रभार नहीं सौंप रहा है कि कही उसके घोटालों का भड़ाफोड़ न हो जाए वहीं उन्हें डर सता रहा है कि कही पंचायत के दस्तावेज गायब न हो जाए फिलहाल शिकायत के बाद कलेक्टर ने उन्हें जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।