जिया खान/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ अपाक्स कर्मचारी अधिकारी संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार राज कश्यप ने राज्य शासन द्वारा 2621 बर्खास्त सहायक शिक्षकों को प्रयोग शाला सहायक शिक्षक के पद पर समायोजन के निर्णय का स्वागत किया है तथा इसे एक लोकहीतकारी एवं संवेदनशील बताया जिससे सैकड़ो शिक्षको के परिवार में जश्न का माहौल है पूर्व में भर्ती किए गए शिक्षकों की नियुक्ति को न्यायालय ने बीएड धारी शिक्षकों को पुनः शिक्षक की पद पर लेने का आदेश जारी किया था जिसे वर्तमान विष्णु सरकार जी के द्वारा संवेदनशील रूप अपनाते हुए सभी प्रभावित शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञानप्रयोग शाला के पद पर समायोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिससे सभी बर्खास्त हुए शिक्षकों के परिवार में हर्ष व्याप्त है और छत्तीसगढ़ अपेाक्स कर्मचारी अधिकारी संगठन वर्तमान विष्णु देव सरकार के निर्णय को स्वागत करती है l