विकास नंद/सर्वव्यापी /
पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढिया संस्कृति को बढ़ावा देने के इरादे से बहुत कुछ किए गए थे और यही कारण था कि भूपेश की सरकार को छत्तीसगढ़िया सरकार होने का मान सम्मान मिला था लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस की करारी हार हुई है। वहीं कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में 1 मई को मजदूर दिवस के दिन प्रति वर्ष बोरे बासी खाकर मजदूरों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए इस बोरे बासी को कांग्रेस सरकार में सरकारी आयोजन के रुप में पहचान मिली लेकिन आज मजदूर दिवस पर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बोरे बासी खाकर विश्व भर में छत्तीसगढ़ के आमजन द्वारा खाया जाने वाले हेल्दी फूड बोरे बासी खाकर सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल करके भूपेश के बोरे बासी को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मान सम्मान दिलाते हुए बासी का महत्व को दुनिया भर में बताने वाले नेता और अफसर सरकार बदलते ही आज मजदूर दिवस पर बोरे बासी खाने की तस्वीर दिखाई नहीं पड़ी है। शायद अब उन बड़े बड़े अफसरों का मन बदल चुका है या वह बासी खाना छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले सरकार में छत्तीसगढ़िया वाद को बढ़ावा देने का ढोंग नेताओं एवं अफसरों द्वारा बखूबी किया जिसकी चर्चा वर्तमान में आमजन के बीच होती रहती है।