बशीर बेग मुस्लिम समाज कोटा के एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गए…मुस्लिम समाज के बड़े-बुजुर्ग-नौजवानों ने बशीर बेग को दी बधाई।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/ करगीरोड-/

(कोटा)मुस्लिम समाज कोटा के नए अध्यक्ष के रूप में एक बार पुनः से बशीर बेग साहब को मुस्लिम समाज कोटा के लोगो ने चुना, शुक्रवार 02 मई को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो की बैठक के दौरान बशीर बेग साहब के पिछले 02-साल के कार्यकाल मे किए गए कार्यों की समीक्षा के बाद समाज के बड़े-बुजुर्गों नवजवानों की मौजूदगी में पूरे समाज की आम सहमति के बाद बशीर बेग साहब को एक बार फिर से मुस्लिम समाज के अध्यक्ष की कमान दे दी गई एक बार पुनः से मुस्लिम समाज के अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के बड़े-बुजुर्गों सहित समाज के नवजवानों ने बशीर बेग साहब को शुभकामनाएं पेश की।एक बार फिर से अध्यक्ष चुने जाने के बाद बशीर बेग साहब ने पूरी कोटा मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के लोगो ने एक बार पुनः से मुझ पर भरोसा जताया है..उनके भरोसे पर खरा उतरने की मेरी और मेरे पूरी टीम की कोशिश रहेगी कि बीते दो वर्षों की तरह आने वाले दो वर्षों में भी समाज के मूलभूत बुनियादी-सुविधाओं के लिए शासन प्रशासन के माध्यम सहित मुस्लिम समाज के लोगो के सहयोग से जो कार्य बचे हुए उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान मुस्लिम समाज के हाजी रौशन साहब, शरीफ पेंटर, इब्राहिम खान शरीफ खान, साबिर अली, हाफिज गुलजार साहब, मोहम्मद हसन, सदरूदीन खत्री, अहमद हसन, शमीम खान, रफीक बेग, सलीम खान, शहीद खान, आसिफ खान, रूबी खान, हाजी रज्जाक खान, शमशुल खान, अनवर अली, अब्दुल गफ्फार खान, मोहम्मद फिरोज रजा, मोहम्मद जावेद खान हफिज खान, सिराज खान जब्बार खान, अमजद खान, सद्दाम खान, आमिर खान, मोईद कुरैशी, रज्जब खान, अमजद कुरैशी, दादा भाई, बग्गू भाई, अमजद अली, हाशिम अली, सईद खान, शमीम खान (गोलू) साहिल खान, साहेब आलम, फिरोज खान, नियाज़ खान, सुबराती खान (झब्बू) अफजल खान, रफीक खान, रज्जाक खान, आकिब खत्री, आशिफ खान, सहित मुस्लिम समाज के बड़े बुजुर्ग व नवजवान उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!