NEET-2025 का आयोजन 04 मई को…जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी/

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार, 4 मई 2025 को आयोजित होने वाली NEET-2025 परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु तथा परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।जिले के 4 परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट इस प्रकार है। जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पी.जी. कॉलेज मचेवा के लिए महासमुंद कृष्ण कुमार साहू, तहसीलदार महासमुंद ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। इसी तरह शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरौंडाबाजार, महासमुंद के लिए मोहित कुमार अमिला, नायब तहसीलदार महासमुंद, पी.एम. केन्द्रीय विद्यालय, महासमुंद के लिए टेकेन्द्र नुरूटी, नायब तहसीलदार, तुमगांव एवं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, नेहरू चौक, महासमुंद के लिए तृप्ति चन्द्राकर, नायब तहसीलदार, पटेवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी परीक्षा के दिन प्रातः 9:00 बजे से अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर सभी आवश्यक निगरानी और सुरक्षा उपायों को देखेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!