बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लोगों से सीधे संवाद करने एवं उनकी मांगों और समास्याओं का मौके पर निराकरण करने की सोच के साथ प्रथम चरण का सुशासन तिहार संपन्न हो चुका है और अब दूसरे चरण की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर में 10 मई के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कभी भी बिलासपुर आ सकते हैं और सुशासन तिहार में शामिल होकर बिलासपुर वासियों से मुलाकात कर सीधे संवाद करेंगे और उनकी मांगों एवं समास्याओं का निराकरण करेंगे।