इस गांव में उतरा मुख्यमंत्री साय का उड़नखटोला… पीपल की छांव में लगी मुखिया की जन चौपाल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सुशासन तिहार 2025 का आयोजन शासन द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से आकस्मिक दौरे पर है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की चौपाल लगी, कमल का फूल देकर करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं, ग्रामीण मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं, महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की और हल्दी चावल का तिलक लगाकर स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण का शुभारंभ 08 अप्रैल को हुआ था। इसके तहत 11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता से ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डाें में शिविर लगाकर समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन लिए गए। आम जनता अपने आवेदनों को सहजता से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सके, इसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालयों तक प्रमुख स्थानों पर समाधान पेटियां रखी गई, जिसमें लोग अपने आवेदन डाल सके। ऑनलाईन आवेदन लेने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेश की जनता से 40 लाख से अधिक आवेदन-पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें मांग, समस्या और शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा समर्पित प्रयासों से इन आवेदनों को विभागवार वर्गीकृत कर सुराज अभियान के पोर्टल पर अपलोड किया गया है, और निराकरण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जारी है। संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी भी हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से दी जा रही है। तीसरे चरण में शासन की प्राथमिकता आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। समाधान शिविरों में हितग्राहियों को योजनाओं के आवेदन प्रपत्र प्रदान किए जाएंगे और पात्रता के अनुसार योजना से लाभ दिलाने की कार्यवाही भी की जाएगी। समाधान शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित भी किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!