पत्नी की गलत ईलाज से मौत मामले में डाक्टर & हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही हेतु नए कलेक्टर को जनदर्शन में आवेदन देने पर कलेक्टर ने कार्यवाहीं कराने के बजाय आवेदक को हाईकोर्ट जाने को कहा।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

सवाल ये है कि हम हाई कोर्ट क्यों जाए? कोर्ट में भी जाएंगे तो कोर्ट भी इन्हीं अधिकारियों को कार्यवाहीं का आदेश देंगे तो फिर अधिकारी बिना कोर्ट जाए ही कार्यवाही करने के बजाय लोगों को कोर्ट जाने की लंबी प्रक्रियाओं में क्यों उलझा रहे है?*बिलासपुर , छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता श्याम मूरत कौशिक ने आज जनदर्शन में नए कलेक्टर को आवेदन देकर मांग किया कि 29 अक्टूबर 23 को समर्थ नर्सिंग हॉस्पिटल उसला पुर एवम न्यू वंदना हॉस्पिटल नेचर सीटी सकरी के डाक्टरों के गलत ईलाज से उनकी पत्नी की मौत संबंधी मामले में अभी तक पूर्व कलेक्टर, सीएमएचओ, सिम्स के डीन, एस पी, थाना सिविल लाइन व सकरी को कई बार शिकायत करने एवम कलेक्टर बिलासपुर के सामने धरना प्रदर्शन करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है अतः नए सिरे से जॉच कराकर दोषी डाक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही कराई जाए। ज्ञात हो कि सीएमएचओ और सिम्स के जांच दल ने इस मामले में दोनों हस्पिटलो के डाक्टरों को क्लीन चिट दे दिया है जिससे आवेदक असंतुष्ट होकर कलेक्टर बिलासपुर के पास गए थे तो कलेक्टर ने कार्यवाही का आश्वासन के बजाय आवेदक को हाईकोर्ट जाने की बात बोल दिए। कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा है कि हम हाई कोर्ट क्यों जाए? आखिर कोर्ट जाने के बाद कोर्ट तो इन्हीं अधिकारियों को आदेश देंगे कार्यवाहीं कराने। तो फिर ये अधिकारी आवेदकों के आवेदनों पर सीधे कार्यवाहीं क्यों नहीं करते? जनता को लंबी चौड़ी कोर्ट कचहरी के चक्कर में क्यों डालते है? याने कोर्ट की फटकार पर कार्यवाहीं करना चाहते हैं अधिकारी गण तब तक जनता कोर्ट कचहरी और वकील का वर्षो चक्कर लगा ते रहे यही मंशा लग रही है अधिकारियों की। शिकायत कर्ता श्याम मूरत कौशिक ने कहा है कि वे हाई कोर्ट अभी नहीं जाने वाले एक सप्ताह बाद फिर से कलेक्टर के पास जाएंगे कार्यवाहीं नहीं होगी तो धरना प्रदर्शन फिर से करेंगे। हेल्थ सिस्टम पूरा बीमार हो चुका है जब पूर्व विधान सभा अध्यक्ष और कांग्रेस के बड़े नेता रहे दिवंगत पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ल जैसे हस्ती की हत्या एक फर्जी डिग्री वाले डाक्टर द्वारा प्रसिद्ध अपोलो अस्पताल में हो सकती है तो मेरी पत्नी तो आम लोगों में से थी उनकी भी हो सकती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!