नगर निगम बिलासपुर में बिना आवेदन पढ़े ही हो रहा सूचना अधिकार का निराकरण, अपीलीय अधिकारी के कार्यालय से मिल रहा गलत जवाब।

Share Now

बिलासपुर /तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

नगर पालिक निगम बिलासपुर में सूचना अधिकार को लेकर इससे संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है, जिसकी लिखित शिकायत आयुक्त नगर पालिका निगम आयुक्त बिलासपुर से किया गया है, इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले की सुरुवात जन सूचना अधिकारी के कार्यालय से ऑनलाइन सूचना अधिकार की जानकारी प्राप्त नही होने से होती है, जिस संबंध में कार्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाइन आरटीआई की जानकारी लेने पर अधिकारियों के द्वारा RTI ऑनलाइ पोर्टल कार्य नही करने की जानकारी दी गई, जिसके बाद ऑफलाइन जानकारी देने की सहमति बनी, पर समय गुजर जाने पर जानकारी प्राप्त नही होने पर नगर निगम उपयुक्त कार्यालय में प्रथम अपीली आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसके जिसकी सुनवाई होने के बाद भी जवाब समय पर नही मिले के कारण जिला कलेक्टर के द्वारा नगर-निगम के नाम से शिकायत किया गया।आप को बता दे नगर पालिक निगम में सूचना अधिकार के तहत प्रथम अपीली प्रस्तुत करने पर प्रथम अपीली अधिकारी के द्वारा बिना आवेदन को पढ़े ही निराकृत कर दिया गया ! एसा इस लिए कहा जा सकता है क्योंकि सूचना अधिकार के तहत प्रथम अपीली अधिकारी को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्मार्ट सिटी में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी एजेंसियों के प्लेसमेंट से संबंधित मांगी गई थी, जिसके जवाब में प्रथम अपीली अधिकारी के कार्यालय से नगर-निगम में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी प्लेसमेंट के नाम का उल्लेख नही होने का कारण निराकृत किया गया जानकारी दी गई, इसका सीधा मतलब यही है कि बिना पत्र को पढ़े जानकारी बना दी गई है।नगर-पालिका निगम बिलासपुर से ऑनलाइन आरटीआई के माध्यम से नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रॉजेक्ट एवं नगर पालिक निगम कर्मचार सेटअप दोनों की अलग-अलग जानकारी चाही गई थी, जिसमे निगम के कर्मचारियों के द्वारा दोनों पत्रों में एक दूसरे पत्र का जवाब दे कर आवेदक को गुमराह करने का प्रयास किया, जिसके कारण समय में आवेदक को सही जानकारी प्राप्त नही हो सकी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!