अवैध शराब बिक्री को लेकर सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

Share Now

मुंगेली/ जिया खान/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

जिला मुख्यालय से लगे एक ग्राम पंचायत खुलेआम शराब की अवैध बिक्री वर्षों से चल रहा है, जिसको लेकर वर्तमान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने की मांग की है। जनपद पंचायत मुंगेली के ग्राम निरजाम में अवैध शराब बिक्री से परेशान सरपंच व जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामवासियों ने थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली मुंगेली में ग्राम पंचायत निरजाम सरपंच जितेंद्र साहू एवं ग्रामवासियों द्वारा लीलाराम यादव पिता संतराम यादव, संतोष यादव पिता हजारी यादव के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री का रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा है। इसके साथ ही मनोज सिंह परिहार पिता अतिबल सिंह परिहार, अंकित सिंह परिहार पिता मनोज सिंह परिहार पर अवैध शराब बिक्री कराने का आरोप लगाया है। ग्रामवासी ने इन लोगों पर उचित कार्यवाही एवं अवैध शराब बिक्री बंद कराने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।इस बाबत ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वप्रथम सरपंच जितेंद्र साहू, उपसरपंच प्रतिनिधि उग्रराज साहू, पंच प्रतिनिधि केदार साहू, दिलीप साहू, कौशल साहू, दीनू साहू, दानीराम साहू, दुजराम साहू,हरेराम साहू, खेलुराम साहू, जलेश्वर साहू, राजाराम, मुकेश, सुखनंदन, विश्वनाथ, डंडेश्वर, चेतन, रामनारायण, भानु साहू आदि शामिल हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!