विकास नंद/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ में आज के सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे सामने आ चुके हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. कक्षा 10 वीं में इशिता बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% के साथ टॉप किया है. वहीं लिव्यांश देवांगन ने 99% हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने 98.83 के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.10th Result CM साय ने बताया कि कक्षा 10वीं में इस साल 3लाख 23हजार 94 विद्यार्थी शामिल हुए इनमें से 2साथ 45 हजार 213 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. यानी इस साल 10वीं का सफल परिणाम कुल 76.56% प्रतिशत रहा CM साय ने 10th Result जारी करते हुए टॉपर्स समेत सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की. इसके अलावा उन्होंने असफल हुए छात्र-छात्राओं को लगातार प्रयास करने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को भी अच्छी सफलता के लिए बधाई दी है.