विकास नंद/ सर्वव्यापी/
आज कक्षा दसवीं परीक्षा के परिणाम घोषित हुए जिसमें प्राप्त जानकारी अनुसार शा.उ.मा.वि. गोण्डाहुर, विकासखंड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर से कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुमारी इशिका बाला 99.16% अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य में मेरिट लिस्ट में प्रथम रैंक हासिल की. कुमारी इशिका पिता शंकर बाला और इति बाला की सुपुत्री है, शंकर वाला पेशे से किसान है. कुमारी इशिका पिछले 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है और इस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा दिला नहीं पाई थी इस कारण बहुत मायूस थी पर बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में एक साथ दो-दो मैदान पर जंग लड़ी और रिजल्ट के मैदान में तो जंग जीत गई पूरे प्रदेश में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर आई पर कैंसर से जंग अभी भी जारी है.