छत्तीसगढ़ राज्य मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सरायपाली… संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद/ सर्वव्यापी/

पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे अपने एक दिवसीय दौरे पर सरायपाली आये हुए थे। जहां पर अखिलेश रात्रे ने महासमुन्द जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् के साथ संगठन के सभी पत्रकार साथियों का एक महत्वपूर्ण बैठक लिया। यह बैठक सरायपाली के विश्राम गृह में था, साथ‌ ही बैठक करीब एक घंटे तक चला।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने संघठन कार्यों का जायजा लिया साथ ही पत्रकारिता से संबंधित परेशानियां से रूबरू हुए। बैठक में प्रमुख रुप से शासन प्रशासन के बीच ताल मेल को लेकर विशेष चर्चा हुआ।वहीं इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे एक्सन मोड में भी दिखाई दिये जिसके चलते आज बैठक में सरायपाली के नये ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार साहू और नये ब्लॉक महासचिव विकास नंद को मनोनीत किया गया। साथ‌ ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने कहा आने वाले दिनों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगें, जिसमें पूर्ण रुप से संघठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य साथी अपना अपना जिम्मेदारी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। उक्त बैठक में प्रमुख रुप से महासमुन्द जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् , ब्लॉक संयोजक जगदीश पटेल , ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार साहू , ब्लॉक महासचिव विकास नंद , ब्लॉक सचिव कुणाल बरिहा, ब्लॉक प्रवक्ता योगेन्द्र साहू, संजय बरिहा सदस्य, धनीराम निराला, बर्मन सहित पत्रकार गण उपस्थित थें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!