सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस बीएमओ डॉ एच एल जांगड़े के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में कार्यरत समस्त नर्सिंग स्टॉफ के उपस्थिति में अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया जहां पर बीएमओ डॉक्टर जांगड़े के द्वारा आधुनिक जगत की नर्सिंग सेवा की जनक — फ्लोरेंस नाइटेंगल , जो “Lady with the lamp” के नाम से भी प्रचलित हैं जो नर्सिंग सेवा के क्षेत्र में समर्पित होकर,किए गए उनके कार्यों को स्मरण किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ उनके फोटो के सामने कैंडल जलाकर किया गया। इसी कड़ी में सीएचसी में कार्यरत सभी नर्सेस द्वारा मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु “नर्सिंग प्रतिज्ञा “भी लिया गया तथा सभी नर्सेस द्वारा अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं शिशुवती माताओं एवं वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को फलों का वितरण किया गया इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सीएचसी सरायपाली के समस्त चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने भी अपना विशेष सहयोग प्रदान किया जिसके लिए समस्त नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा आभार प्रकट किया गया उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।