जिले में सरायपाली विकास खंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन…10वी-12 वीं बोर्ड परीक्षा में रहा अच्छा परिणाम।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खंड में शिक्षा सत्र 2024-25 में दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम लगभग शत् प्रतिशत रहा वहीं विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सक्रियता के चलते पूरे विकास खंड के अंतर्गत आने वाले अधिकांश शासकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार एवं बढ़ोत्तरी हुई है जिसके फलस्वरूप महासमुंद जिले में सरायपाली विकास खंड का रिजल्ट दसवीं कक्षा में 87.80% प्रतिशत और बारहवीं कक्षा में 93.38% प्रतिशत रहा जो कि जिले के बाकी ब्लाकों से अधिक है और इस सत्र में पिछले वर्ष की तुलना में मात्र 1% प्रतिशत कम आई है बाकी रिजल्ट संतोषप्रद रहा।

विकास शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी ने चर्चा में बताया कि हमारे विकास खंड का रिजल्ट संतोषजनक है और जहां कोई कमी रह गई है उसको जल्द सुधार कर लिया जाएगा आगे मांझी ने बताया कि खराब परफारमेंस वाले स्कूलों के प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की बात कहीं। गौरतलब है जहां महासमुंद जिले में जिला शिक्षा अधिकारी को खराब प्रदर्शन और निष्क्रियता के चलते मुख्यमंत्री द्वारा कारवाई किया गया वहीं जिले के सबसे आखिरी छोर पर स्थित सरायपाली विकास खंड के बीईओ प्रकाश मांझी की सक्रियता और निरंतर प्रयास से लगातार शिक्षा का स्तर सुधरा है और पूरे जिले में सभी विकास खंडों की अपेक्षा सरायपाली का प्रदर्शन अच्छा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!