सेजेस सरायपाली का परीक्षा परिणाम रहा 100% प्रतिशत।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

शिक्षण सत्र 2024-25 में स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरायपाली के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय परिवार, माता-पिता एवं शिक्षकों का मान बढ़ाया है, इस वर्ष भी विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के दोनों संकाय विज्ञान एवं वाणिज्य का परीक्षा परिणाम 100% सफल रहा । विद्यालय के परीक्षा प्रभारी नरेश पटेल ने बताया कि कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत कुल 61 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए हैं साथ ही 31 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए हैं। कक्षा दसवीं की विद्यार्थी कु. महक गर्ग ने 97.33% अंक हासिल करके विद्यालय में प्रथम एवं महासमुंद जिला में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. अंकिता पसायत एवं कु. अनुष्का प्रधान ने 95% के साथ द्वितीय स्थान एवं मोक्षराज स्वाई ने 94.50% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में आयुष साहू ने 91% के साथ प्रथम स्थान, कु. स्वेता पटेल ने 84% के साथ द्वितीय स्थान एवं कु. ममता चौधरी ने 79.80% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वणिज्य संकाय में कु. राशि साहू ने 89.20% के साथ प्रथम स्थान, कु. रानी बंसल ने 87.40% के साथ द्वितीय स्थान एवं नितेश पटेल ने 87.20% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी काबिलियत एवं मेहनत के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके शास. उत्कृष्ट विद्यालय के नाम को पुनः चरितार्थ किया है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.आशीष दास ने प्राचार्य मनोज पटेल के कुशल नेतृत्व तथा शिक्षकों के समय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पणभाव की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के समस्त अध्यापकों, शाला विकास एवं पालक समिति, अभिभावकों, पालकों तथा विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पटेल ने समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया है.


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!