विद्यालय परिवार व सामाजिक जनों ने ग्राम खुटेरी में निकाली तिरंगा यात्रा…

Share Now

विजय साहू/ सर्वव्यापी/

१७मई २०२५ को प्रातः ८ बजे विद्यालय परिवार खुटेरी व ग्राम समाज के द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर भारत माता की जय, तिरंगे झंडे की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, भारतीय सेना जिंदाबाद, ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद, कर्नल विजय नरवाल अमर रहे, तागेहाईंग अमर रहे, शहीद जवान अमर रहे,मुरली नायक अमर रहे,मोहम्मद इम्तियाज अमर रहे, दिनेश शर्मा अमर रहे,सचिन यादव अमर रहे,कमल कम्बोज अमर रहे, अमित चौधरी अमर रहे,सुरेंद्र मोंगरा अमर रहे,सूरज यादव अमर रहे जैसे जय घोष के साथ “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” ऑपरेशन सिंदूर के बैनर तले राष्ट्रध्वज तिरंगा अपने हाथों में लिए राष्ट्र प्रेम का संदेश और एकता का नारा लगाते हुए गाँधी चौक व विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर पंचायत भवन पहुँचे। पश्चात विद्यालय में आम सभा में भारतीय सेना के शौर्य,पराक्रम,देश प्रेम की भावना ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा दुश्मन को किये गए करारा जवाब पर विचार व्यक्त करते हुए सैनिकों और नागरिकों के बलिदान को नमन किया गया। सभा को पालेश्वर पटेल ,अभिनन्दन नाग ने संबोधित किया। अंत में प्रधानपाठक डोलामणी साहू द्वारा उपस्थितजनों को पहलगाम हमले में शहीद हुए नागरिक और जवानों के सम्मान में मौन धारण कर भावार्पण कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम खुटेरी के प्रथम नागरिक सुशीला मांझी उपसरपंच गेसराम पटेल पंचगण रवीना ध्रुव, ज्योति ठाकुर, मंजू ठाकुर, सचिव दीपिका यदु, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्यारे प्यारे बच्चे ग्राम पूर्व सरपंच द्वय रघुनंदन पटेल,घनश्याम धाँधी वरिष्ठ नागरिक दशरथ साहू,सुखरू मांझी, कृष्णा ध्रुव पूर्व अध्यक्ष प्रबन्ध समिति, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश ध्रुव,उत्तर पटेल, सेतराम पटेल, पुनीत साहू शिक्षक गण भूपेंद्रसिंह ठाकुर, प्रभाकिरण ध्रुव, कन्हैया पटेल एवं माखनलाल देवांगन रायपुर से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इन सभी का पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानपाठक पालेश्वर ने आभार माना और इसी के साथ तिरंगा यात्रा का समारोप हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!