मुंगेली/जिया खान/ ब्यूरो चीफ/

तंबोली कॉमर्स कोचिंग क्लास बड़ा बाजार मुंगेली के कॉमर्स के 12वीं कक्षा के छात्रों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर, अच्छे नंबरो से पास हुए हैं, जिनमे कोचिंग के संचालक निक्की तम्बोली ने शुभकामना देते हुए छात्रों को बधाई दी है। कोचिंग के छात्र गौरव साहू ने एकाउंट के पेपर 100 में से 96 अंक अर्जित कर कोचिंग की सफलता प्रमाणित की है। निलय यादव 100 में से 86 अंक, रिशु साहू 100 में से 88, रिया 100 में से 72 अंक, पलक बंजारे 100 में से 68 अंक और कई छात्रों नेे 75 से अधिक अंक अर्जित किये है। इस बार 12वीं के परीक्षा परिणाम में कोचिंग के छात्रों ने बाजी मारी हैं।