बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर संभाग के गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत शामिल हुए और जिले में खराब शिक्षा को देखते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शास्त्री को हटाने का आदेश जारी किया था। जिसे स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के हस्ताक्षर युक्त आदेश से हटाते हुए इन्हें सहायक संचालक, संयुक्त शिक्षा संभाग बिलासपुर में पदस्थ कर बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार तिवारी गौरेला पेंड्रा मरवाही का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।