मंत्री मंडल विस्तार को लेकर कान पक गए,फिर चली संभावनाएं..

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी /

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में शेष बचे मंत्री मंडल में नियुक्ति को लेकर बीते छह महीने से सुन – सुन कर जनता ही नहीं बल्कि भाजपाईयों का कान पक गए हैं लेकिन फिर एक बार मंत्री मंडल विस्तार को लेकर राजनीति गलियों में चर्चा होने लगी है। राजनीति गलियों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी महीने 24 मई को दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने जाएंगे और मंत्री मंडल विस्तार को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेताओं से चर्चा कर लौटेंगे और उसके बाद जून महीने के पहले सप्ताह में मंत्री मंडल विस्तार संपन्न हो जाएगा। वहीं कुछ मंत्रियों के प्रभार में बदलाव के साथ ही कुछ मंत्रियों को हटाने की चर्चा भी जोरो पर है। वहीं मंत्री मंडल में शामिल किए जाने वालों में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,अमर अग्रवाल,लता उसेंडी के साथ ही गजेन्द्र यादव का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है तो वहीं मंत्री टंक राम वर्मा,लखन देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े को हटाने की सुगबुगाहट हो रही है। बहरहाल मंत्री मंडल विस्तार के साथ ही शेष बचे निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्ति को लेकर लगातार चर्चाएं होने से अब आम जनता की नहीं बल्कि भाजपा नेताओं का कान भी पूरी तरह से पक गए हैं और अब यह सब नियुक्ति होने के बाद ही सबको राहत मिलने की बात कहीं जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!