जिला सेनानी की एसपी ने चिट्ठी लिखकर की प्रशंसा।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

प्रदेश के पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के जिला गृह जिले के जिला नगर सेनानी,नगर सेना विभाग की मुखिया योग्यता साहू की कार्यों को लेकर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने एक चिट्ठी लिखकर उनकी कार्यों की खूब प्रशंसा की है। एसपी विवेक शुक्ला ने अपने पत्र में लिखा है कि जिले में नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आपके द्वारा पर्याप्त नगर सेना बल उपलब्ध कराने एवं अग्निशमन यंत्र की समुचित व्यवस्था कराए जाने से चुनाव संबंधित कार्य सुचारू रूप संपादित हो सका। वहीं एसपी ने योग्यता के कर्त्तव्यपरायणता की खूब प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और दक्षता से कार्य करने की अपेक्षा की है। जिसके प्रति जिला सेनानी,नगर सेना एवं जिला अग्निशमन यंत्र की प्रथम जिला अधिकारी योग्यता साहू ने आभार व्यक्त किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!