गौरेला पेंड्रा मरवाही/ नूर मोहम्मद/ ब्यूरोचीफ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीते 19 मई को जिले में सुशासन तिहार के दौरान डीईओ जगदीश प्रसाद शास्त्री को हटाने का निर्देश दिए थे और कल 20 मई को स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर शास्त्री को हटाते हुए बिलासपुर डीईओ अनिल तिवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है और आज 21 मई को प्रभारी डीईओ अनिल तिवारी ने पदभार ग्रहण करने पहुंचे तो वर्तमान डीईओ जगदीश प्रसाद शास्त्री ने जिस तरह से उनका स्वागत सत्कार किया, उससे यह नहीं लगा कि डीईओ जगदीश प्रसाद शास्त्री को कोई पछतावा हो कि खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें सीएम के आदेश पर हटाया गया है। जिले में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी को कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री का प्रशासकीय स्थानांतरण सहायक संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर होने पर उन्हें विदाई दिया गया। स्वागत एवं विदाई समारोह में कार्यालयीन स्टाफ द्वारा नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया तथा शास्त्री को श्रीफल, साल एवं उपहार भेंट कर विदाई दी गई। शास्त्री ने लगभग डेढ़ वर्ष के अपने कार्यकाल में स्टाफ द्वारा सकारात्कम सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की तथा नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यशैली के बारे में अवगत कराते हुए स्टाफ से नये अधिकारी का पूर्ण सहायोग की अपेक्षा भी की।