बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के संसदीय जिला मुख्यालय बिलासपुर कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग में बड़ी फेरबदल किए जाने की चर्चा हो रही है और जल्द ही बिलासपुर जिले में इसका असर देखने को मिलेगा। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि सुशासन तिहार के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल बिलासपुर के राजस्व विभाग में पटवारी से लेकर एसडीएम तक बड़ी फेरबदल करेंगे और इसे लेकर कलेक्टर द्वारा गोपनीय सर्वे भी कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर इस फेरबदल पर किसी राजनीतिक दबाव से फेरबदल करेंगे ताकि राजस्व विभाग को तंदुरुस्त किया जा सके। इस फेरबदल में बिलासपुर जिले के तमाम तहसील कार्यालय सहित अन्य एसडीएम को भी बदले जाएंगे।