प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् 24 मई को गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली विकासखंड के अंतर्गत दिनांक 24 मई शनिवार को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघोड़ा व आयुष्मान आरोग्य आरोग्य मंदिर बलोदा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के जांच हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक व मेडिकल ऑफिसर के द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण जांच किया जाएगा विदित हो कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह के 9 व 24 तारीख को यह शिविर का आयोजन किया जाता है इस दिन अवकाश होने के स्थिति अगले दिन यह शिविर का नियमित आयोजन किया जाता है स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने आसपास के समस्त गर्भवती महिलाओं को मितानिन से संपर्क कर इस शिविर में भेजने हेतु प्रोत्साहित करें। उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!