न पा में खानापूर्ति के लिए आयोजित हुआ समाधान शिविर…

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आज शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के तहत् नगर पालिका सरायपाली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका के अंतर्गत समस्त15 वार्डों में व्यापक प्रचार प्रसार नही होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सूचना के अभाव में शिविर के लाभ से वंचित रह गए आखिर शासन के इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पालिका प्रशासन के अधिकारी क्यों उदासीन है यह समझ से परे है कुछ ही घंटों में निपट गया समाधान शिविर खाली बैठकर विभिन्न विभागों के अधिकारी मोबाईल पर टाइम पास करते नजर आए। समाधान शिविर में दो चार पार्षदों को छोड़कर बाकी रहे नदारद गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में ट्रिपल इंजन की स्पीड से काम करने का दंभ भरने वाली सरकार सत्ता में है परंतु आज नगर पालिका के समाधान शिविर को देखकर यह प्रतीत होता है कि कुछ भाजपा नेता और अधिकारी मिलकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार अभियान को पूरे मन से असफल बनाने में लगे हुए हैं एक तरफ मुख्यमंत्री आमजन से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान करने में लगे हैं तो वहीं नगर पालिका प्रशासन सरायपाली समाधान शिविर को लेकर उदासीन नज़र आया इससे जाहिर होता है कि पालिका क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है जिसे प्रशासन छिपाने के प्रयास में लगा हुआ है जिससे आने वाले समय में साय सरकार की सुशासन वाली छबि पर बुरा असर पड़ सकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!