स्वामित्व योजना के तहत 18 जून को जिले भर में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभा…लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु कलेक्टर लंगेह ने दिए निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारत सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासियों को अधिकार अभिलेख प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में 18 जून 2025 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा एवं पंचायत शाखा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब तक जिले के कई ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा प्रस्ताव पारित न होने के कारण हितग्राहियों को संपत्ति अभिलेख प्रदान नहीं हो सका है, जिससे अनेक प्रकरण लंबित हैं।

इन प्रकरणों के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से यह विशेष ग्राम सभा बुलाई जा रही है।ग्राम सभाओं में संबंधित गांवों के पात्र गृह स्वामियों के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वामित्व प्रमाण पत्र समयबद्ध रूप से प्रदान किया जा सके। यह प्रमाण पत्र ग्रामीणों की संपत्ति पर अधिकार की वैधता सुनिश्चित करता है और उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में सहायक होता है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष ग्राम सभा के आयोजन को प्राथमिकता देते हुए उसकी पूरी तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके और किसी भी प्रकार की विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!