डुडुमचुवा में ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर कल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विकासखंड सरायपाली के ग्राम डुडुमचुवा में कल 17 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन किया गया है जिसके संबंध मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )नम्रता चौबे (ias)के द्वारा विकासखंड के समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का मीटिंग जनपद पंचायत भवन सरायपाली 16 जून को लिया गया जिसमें एसडीएम मैडम के द्वारा बताया गया कि भारत जनजातिय मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आदिवासियों के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण योजना क्रमशः जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन )एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें विकासखंड के चिन्हित गांव में 17 जून से 27 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत ग्राम डुडुमचुवा से किया जा रहा है इस शिविर में ग्राम मोहनमुंडा , काकेनचुवा , मौहाडीपा व कोसमपाली के ग्रामीण इस शिविर का लाभ लेंगे। इस शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड ,आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग ,जाति प्रमाण पत्र ,आदिवासी प्रमाण पत्र ,किसान क्रेडिट कार्ड ,जनधन खाता ,सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रोजगार और आजीविका योजनाएं ,महिला एवं बाल विकास कल्याण बीमा आदि तैयार किया जाएगा एसडीएम मैडम द्वारा अपील किया गया है कि उपरोक्त ग्राम के संबंधित हितग्राही इस योजना का लाभ अवश्य लेवे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!