राखड़ माफियाओं के हौसले बुलंद,राखड़ पाटने नहीं मिली अनुमति तो खुद बन गए कलेक्टर और खनिज अधिकारी,तीन गिरफ्तार मगर मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच पाई पुलिस।

Share Now

सक्ती जिले में राखड़ माफियाओं के हौसले इतने बढ़ चुके है कि अब ये राखड की मोटी कमाई खाने किसी हद तक भी जाने को तैयार है हाल ही में इन्हीं राखड़ माफियाओं के गैंग ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है राखड़ पाटने की अनुमति नहीं मिलने पर खुद ही कलेक्टर ओर खनिज अधिकारियों के हस्ताक्षर कर फर्जी अनुमति के दस्तावेज बना डाले अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो तत्काल इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है तीनों आरोपी रायगढ़ जिले के खरसिया के आस पास रहते है,मगर पूरे मामले का मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।पुलिस ने बताया कि सक्ती के खनिज अधिकारी के के बंजारे के द्वारा एक आवेदन मिला था जिसमें उन्होंने बताया कि सक्ती जिले के डुमरपारा गांव में राखड़ डाला जा रहा है जिसके लिए अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर अनुमति के दस्तावेज बनाए गए है शिकायत पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज एवं फर्जी सील के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वही मामले में मुख्य आरोपी को जल्द पकड़ने की बात पुलिस कर रही है,बताया जा रहा है कि पूरे मामले का जो मास्टरमाइंड है उसे कई बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है खुद को एक बड़े नेता का करीबी बताते हुए धौंस भी जमाया करता है फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है लेकिन जल्द ही सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्त में लेने की बात कर रही है,,


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!