बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ भाजपा की बैठक आगामी 18 जून को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी नीतिन नवीन से लेकर संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। इस दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री मंडल कैबिनेट की बैठक अपने निवास में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लेंगे तो वहीं 12 बजे के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक और अन्य बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल का विस्तार किए जाने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। जिसमें लता उसेंडी,अमर अग्रवाल, गजेन्द्र यादव और राजेश मूणत को शामिल किए जाने की बात कही जा रही है।