विकास नंद /सर्वव्यापी /

सरायपाली विकास खंड के ग्राम सिंघोड़ा निवासी पुष्पा पाणिग्राही पति स्व. भूपेंद्र पाणिग्राही द्वारा अपने निजी जमीन पर ग्राम के कोटवार द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की लिखित शिकायत सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से की है। इस संबंध में शिकायत पत्र में पुष्पा ने उल्लेख किया है कि भूमि खसरा नंबर 718/1 हेक्टेयर 0.2600 उक्त भूमि दस्तावेज में पुष्पा के नाम पर है जिसमें वह विगत कई वर्षों से लगातार खेती कर रही है जिस भूमि को मना करने के बावजूद ग्राम के कोटवार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसकी शिकायत एसडीएम से पुष्पा पाणिग्राही ने की है और उचित जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।