मुख्य सचिव के दावेदार कई अमिताभ को एक्सटेंशन देने की प्रबल संभावना।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन इस महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं और मुख्य सचिव के दावेदार में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, रेणु पिल्ले,ऋचा शर्मा प्रमुख रुप से शामिल हैं तो वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अमित अग्रवाल का नाम भी इस दावेदार में शामिल किया गया है लेकिन जिस तरह सरकार की कार्यप्रणाली देखने को मिल रहा है, उससे लगता है कि मुख्य सचिव की नई पद-स्थापना अभी कुछ दिनों के लिए टाला जा सकता है और वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को लगभग छै: महीने का उनका कार्य काल में इस पद में वृद्धि की जा सकती है। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक ली गई है। जिसके बाद मंत्री मंडल विस्तार के साथ ही शेष बचे निगम मंडल आयोग बोर्ड में नियुक्ति किए जाने की चर्चा होने लगी है लेकिन प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भले ही सेवानिवृत्त इस महीने हो रहे लेकिन उनका कार्य काल को छै: महीने के लिए बढ़ाया जाएगा। ऐसी स्थिति रही तो अगले साल 2026 में ही प्रशासन के मुखिया के पद को भरा जाएगा क्योंकि विष्णु देव साय सरकार के लिए न केवल मंत्री मंडल का विस्तार करना एक चुनौती बन गई है बल्कि अब मुख्य सचिव की पदस्थापना को लेकर नये चुनौती का सामना करना पड़ा रहा है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि वरिष्ठता के आधार पर रेणु पिल्ले मुख्य सचिव के रुप में सबसे आगे हैं लेकिन रेणु पिल्ले ऐसी अफसर हैं जो नियम के खिलाफ कोई भी काम नहीं करती है और सरकार को वह काम को लेकर आईना दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं दूसरे नंबर पर सुब्रत साहू है जो कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं , वहीं तीसरे नंबर पर अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा है जो प्रतिनियुक्ति से लौटी है और माना जा रहा है कि इन्हें या वरिष्ठता के आधार पर सीएस की पदस्थापना नहीं की जाती है तो ऋचा शर्मा फिर से दिल्ली जाने की इच्छा जता चुके हैं। इस कारण इन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने पर रोड़ा आ रहा है लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि सुब्रत साहू ने केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बनाए जाने के लिए स्पेशल रिक्वेस्ट कर चुके हैं और माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की दम पर साहू मुख्य सचिव बनने में कामयाब हो सकते हैं वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की चाहत उनके गृह जिले जशपुर से लगे पड़ोसी राज्य के निवासी अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को वह छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाना चाहते हैं लेकिन मनोज वरिष्ठता के आधार में काफी पीछे मानें जा रहे हैं। ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि जिस तरह से प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए केंद्र सरकार ने उसे छत्तीसगढ़ भेजा है ठीक उसी तरह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवा दे रहे अमित अग्रवाल को छत्तीसगढ़ भेज कर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस तरह की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक्सटेंशन देते हुए वर्तमान में मुख्य सचिव की नई पद-स्थापना पर विराम लगा सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!