विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की साय सरकार के मिशन को पूरा करने में हर संभव प्रयास कर रही है सरला बहुत लंबे समय से भाजपा पार्टी में जुड़ी हुई है और संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुकी है साथ ही महासमुंद जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सरायपाली विधानसभा सीट से सरला कोसरिया को चुनाव मैदान में उतारा गया था जिस पर उनको हार का सामना करना पड़ा था पार्टी संगठन और सत्ता दोनों में काम करने का सरला को लंबा अनुभव है जिसके चलते उन्हें राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है सरला कोसरिया क्षेत्र की एक ऐसी लोकप्रिय महिला नेत्री है जो बहुत लंबे समय से जनसेवा का कार्य करती रहीं हैं और वर्तमान में आमजन ,बच्चे,बुजुर्ग,महिला, युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
हाल ही में सम्पन्न हुए सुशासन तिहार के अंतर्गत सरायपाली के लगभग सभी समाधान शिवरों में सरला कोसरिया की मौजूदगी रही जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनके समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया वर्तमान में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् भी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं उसमें भी वह पहुंच कर आमजन को मोदी सरकार और विष्णु सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही शासन के योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित व जागरूक कर रही है सरला अपने महिला आयोग के कामकाज के साथ ही पार्टी संगठन में समय देने और क्षेत्र की छाया विधायक होने के कारण अधिकारियों से शासकीय योजनाओं की फीडबैक लेते हुए जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेते रहती है अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर क्षेत्र की समस्यायों के निराकरण और विकास कार्यों के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास करने के साथ ही समाज सेवा में बखूबी अपनी सहभागिता निभा रही हैं जिसके लिए उनकी सराहना की जा रही है।