बलौदाबाजार में हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु धर्मसंघ पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी की भव्य जिला स्तरीय बैठक संपन्न”।

Share Now

राजेश मिश्रा /बलौदाबाजार/

18 जून — जिला मुख्यालय स्थित एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में धर्मसंघ पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी एवं सांगठनिक बैठक का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना एवं संगठनात्मक मजबूती प्रदान करना था।बैठक का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, भारत माता एवं आद्य शंकराचार्य जी के पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।

इस अवसर पर आदित्य वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी संदीप पांडेय, पीठ परिषद् के जिला प्रभारी मधुकांत दीक्षित, रायपुर संभाग सदस्यता प्रभारी शशि कुमार खुटिया तथा दुर्ग संभाग प्रभारी शत्रुहन सिंह साहू की विशेष उपस्थिति रही।प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय ने पूज्य गुरुदेव की हिन्दू राष्ट्र संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने हिन्दू राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत विचार साझा करते हुए संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, एक रुपया प्रति घर एवं एक घंटा सेवा जैसे प्रकल्पों के माध्यम से संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई। साथ ही, सप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं धार्मिक चर्चाओं के आयोजन को जनजागृति का माध्यम बनाने पर बल दिया गया।बैठक का संचालन संदीप पांडेय एवं आभार प्रदर्शन अभिषेक तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से अनेक गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं महिला प्रतिनिधियों की उत्साहजनक भागीदारी रही, जिनमें विनोद सावंत, दीप बाजपेयी, विवेक तिवारी, सुशील पाठक, लक्षमेंद्र अग्रवाल, महेश सिंह ठाकुर, सरोज साहू, निर्मला रजक सहित कई अन्य शामिल थे।यह बैठक हिन्दू राष्ट्र अभियान को जिले में नई ऊर्जा प्रदान करने में मील का पत्थर सिद्ध हुई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!