शाला प्रवेश उत्सव में दिखा बच्चों में उत्साह।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शासकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारभांठा वि.खं.-सरायपाली, जिला- महासमुंद (छ.ग.) में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कक्षा 1ली से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं कलम देकर स्वागत किया गया। कक्षा 1ली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश एवं कक्षा 9वीं एवं 10 वीं के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण कर अतिथियों एवं शिक्षकों के द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय में नवपदस्थ व्याख्याता कमलेश कुमार सतपथी एवं सहायक शिक्षक कन्हैया लाल पारेश्वर का स्वागत किया गया। प्रवेश उत्सव में चंद्रशेखर नायक सरपंच ग्राम पंचायत चारभांठा, वेद प्रकाश नायक जनपद सदस्य, हृदय रामनायक अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति चारभांठा, नरेश कुमार पारेश्वर प्राचार्य, वीरेंद्र प्रधान प्रधान पाठक,हेम कुमार पटेल प्रधान पाठक, पंकज साहू,राजेंद्र साहू, उमाशंकर बेहेरा, पूर्ण चंद्र साहू,गणमान्य नागरिक,समस्त स्टॉफ कर्मचारी, पालक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!