जनपद सदस्य शिवेंद्र ने अपने गृह ग्राम को बनाया स्वच्छ।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र एवं विकास खंड के ग्राम पंचायत नगोई निवासी कांग्रेस समर्थित जनपद पंचायत सदस्य शिवेंद्र प्रताप कौशिक ने बीते चुनाव में किए वायदों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़े और अपने गृह ग्राम पंचायत नगोई से लेकर अपने क्षेत्र के तमाम पंचायतों के विकास की गति को बढ़ाने में अहम् भूमिका अदा की है। वहीं जनपद पंचायत सदस्य शिवेंद्र प्रताप कौशिक के गृह ग्राम पंचायत नगोई के मुख्य बस्ती मार्ग में बारहो महीने घरों का गंदा पानी सड़कों में बहते रहते थे और यह पंचायत शासन की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़े लेकिन जनपद पंचायत सदस्य शिवेंद्र प्रताप कौशिक ने इस पंचायत के सभी वार्डों, मुख्य बस्ती मार्ग के सड़कों को सीसी रोड बनाने के साथ ही नालियों का निर्माण भी सीसी रोड से जोड़ कर किया है। जिससे आज नगोई की एक अलग तस्वीर देखने को मिल रहा है। वहीं जनपद पंचायत सदस्य शिवेंद्र प्रताप कौशिक ने सर्वव्यापी से चर्चा कर बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच,उप सरपंच, पंचों के सहयोग से ही क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास की रफ्तार बढ़ी है और जन अनुरुप कार्य कराए गए हैं। वहीं गृह ग्राम पंचायत नगोई की आज जो तस्वीर बदली है,वह स्वच्छता की ओर बड़ा कदम है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!